पुरकाजी क्षेत्र में सामूहिक विवाह समारोह: 95 जोड़े बंधे विवाह बंधन में, मिलीं शुभकामनाएं

असलम त्यागी

मुजफ्फरनगर की पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बरला स्थित हैरीटेज बैकट हॉल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जनप्रतिनिधि ने 95 नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देकर उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की।

उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल विवाह तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में समानता, सहयोग और संस्कारों की सुंदर मिसाल भी प्रस्तुत करता है। प्रदेश सरकार की यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक बड़ा सहारा बन रही है, जिससे वे बिना आर्थिक बोझ के अपने बच्चों का विवाह कर पा रहे हैं।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संजय राठी, ब्लॉक प्रमुख मालती रानी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख कमला देवी, मंडल अध्यक्ष अजय पवार, विशांक त्यागी, धीर सिंह प्रधान, मनोज चौहान, अमित गोयल, निशु चौधरी, गौरव कुमार, जॉनी आर्य, मास्टर संजीव लांबा, वीरेंद्र तेजयान, वीर सिंह सभासद, विपुल त्यागी, बलराम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देते हुए उनके जीवन में सुख, समृद्धि और प्रेम की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *