सुजडू चुंगी चौराहे को ‘वंदे मातरम चौक’ घोषित करने की मांग, बलिदानियों को सच्ची श्रद्धांजलि: दीपक सैनी

23 मार्च, मुजफ्फरनगर।
विश्व हिंदू महासंघ द्वारा 23 मार्च को बलिदान दिवस के अवसर पर पूरे उत्तर प्रदेश में ‘वंदे मातरम चौक’ स्थापित करने की मांग को लेकर एक अभियान चलाया गया। इसी क्रम में मुजफ्फरनगर जनपद में भी संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सुजडू चुंगी चौराहे का नाम ‘वंदे मातरम चौक’ रखने की मांग उठाई।

कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश मंत्री दीपक सैनी, जिला प्रभारी सुबोध वर्मा और जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारों के साथ अपनी मांग को प्रमुखता से उठाया और बलिदान दिवस के महत्व को बताया।

ज्ञापन में कहा गया कि 23 मार्च का दिन देश के अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान की याद में मनाया जाता है। साथ ही ‘वंदे मातरम’ गीत की 151वीं वर्षगांठ भी इस दिन विशेष महत्व रखती है। ऐसे में जनपद के प्रमुख स्थान सुजडू चुंगी चौराहे को ‘वंदे मातरम चौक’ नाम दिया जाना देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के साथ-साथ शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि ‘वंदे मातरम’ केवल एक नारा नहीं, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम की आत्मा और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक रहा है। इसी उद्घोष ने देश के वीर सपूतों के भीतर ऐसा जोश भरा कि वे हंसते-हंसते फांसी के फंदे तक पर झूल गए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई देशविरोधी ताकत भारत के खिलाफ साजिश करेगी, तो देश का हर नागरिक ‘वंदे मातरम’ का उद्घोष कर उसका मुकाबला करेगा।

ज्ञापन देने के बाद सभी कार्यकर्ता सुजडू चुंगी चौराहे पर एकत्रित हुए, जहां शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

इस मौके पर सुंदरलाल उपाध्याय, पं. धर्मेंद्र मिश्रा, व्योम शर्मा, एडवोकेट आकाश वर्मा, रक्षित पाल, पूनम गोस्वामी, संगीता पाल, चिया राजपूत, कु. अनु सैनी, बृजेश कोरी, सुनील धनगर, विकास राज, कृष्ण पाल खटीक, बिट्टू बाबा, चंद्रपाल राजपूत, संदीप पाल, दीपक चौधरी, सूरज सैनी, बबीता सैनी, निशा सैनी, संजीव कश्यप, विपिन राणा, वीरेंद्र राणा, मनोज शर्मा, जितेंद्र सिंह, शीतल शर्मा, मोनिका पाल, कुसुम सैनी, श्वेता चौधरी, आशा प्रजापति, रीमा प्रजापति, सुशीला देवी, राजन धीमान, प्रदीप पाल, राहुल कुमार, सागर कुमार, कपिल कुमार, राधेश्याम सैनी, निखिल सैनी, आशु धीमान, विजय धीमान सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

#AnujTyagiPost

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *