मुजफ्फरनगर में पहली बार सर्व समाज के साथ मनाई जाएगी भगवान परशुराम जयंती, भव्य कार्यक्रम की तैयारियां शुरू

मुजफ्फरनगर। जनपद में इस बार भगवान परशुराम जयंती को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। पहली बार ब्राह्मण समाज द्वारा सर्व समाज को साथ लेकर इस जयंती को भव्य रूप में मनाने की तैयारी की जा रही है। आयोजन को लेकर शहर में व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं।

आयोजकों के अनुसार, 17 अप्रैल को सुबह 11 बजे टाउन हॉल में भगवान परशुराम जयंती का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी प्रस्तावित है, जिसमें सभी वर्गों के लोगों को आमंत्रित किया जाएगा।

बताया गया कि इस बार जयंती को और भव्य बनाने के लिए शहर में एक विशाल शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा टाउन हॉल से प्रारंभ होकर अंसारी रोड, मालवीय चौक, नावेल्टी चौक, हनुमान चौक, भगत सिंह रोड, शिव चौक, झांसी की रानी मार्ग, सदर बाजार होते हुए पुनः टाउन हॉल पर आकर संपन्न होगी।

आयोजकों ने जानकारी दी कि गांव देहात से भी बड़ी संख्या में लोगों को बसों के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित हो सके।

प्रेसवार्ता के दौरान यह भी बताया गया कि कार्यक्रम में फिल्म अभिनेता संजय दत्त के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने की संभावना है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

इस संबंध में आज एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में संरक्षक श्रीभगवान आश्रम जी महाराज, आयोजक संजय मिश्रा, अध्यक्ष शरण दीप कौशिक, शिशु प्रधान, आर्यन कौशिक, सुशील शर्मा सहित ब्राह्मण समाज एवं त्यागी समाज के दर्जनों लोग उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सामूहिक सहयोग का आह्वान किया।

#Muzaffarnagar #ParshuramJayanti #UPNews #AnujTyagiPost

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *