गुर्जर सद्भावना सभा के कार्यक्रम में ओ.पी. चौहान बने जिलाध्यक्ष, समाज ने जताया हर्ष
मुज़फ्फरनगर
22 मार्च, 2026 को ‘अंतरराष्ट्रीय गुर्जर दिवस’ के अवसर पर गुर्जर सद्भावना सभा द्वारा गुर्जर हॉस्टल, रामपुर तिराहा में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्य लोग, वरिष्ठ पदाधिकारी एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे उत्साह के साथ इस विशेष दिन को मनाया।


कार्यक्रम के दौरान सर्वसम्मति से आदरणीय ओ.पी. चौहान को संगठन का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। उनके नाम की घोषणा होते ही उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। समाज के लोगों ने विश्वास जताया कि चौहान जी अपने अनुभव और नेतृत्व क्षमता के बल पर संगठन को नई दिशा देंगे।
इस अवसर पर ओ.पी. चौहान ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि वे समाज की एकता, उत्थान और युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलना और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने गुर्जर समाज के इतिहास, एकता और विकास पर अपने विचार रखे तथा समाज को आगे बढ़ाने के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया। इस दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का समापन आपसी सौहार्द और समाज के उज्जवल भविष्य के संकल्प के साथ हुआ।
#AnujTyagiPost

