शाहदरा गुर्जर (बांगर) में अंतरराष्ट्रीय गुर्जर दिवस धूमधाम से मनाया गया

मुज़फ्फरनगर।मीरापुर विधानसभा के गांव शाहदरा गुर्जर (बांगर) में अंतरराष्ट्रीय गुर्जर दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी नवाब सिंह गुर्जर (गांव तेजलहेड़ा) ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में चौधरी रविंद्र सिंह गुर्जर की गरिमामयी उपस्थिति रही। विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष चौधरी नरेश पाल सिंह ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

यह भव्य आयोजन चौधरी विक्रम सिंह के आवास पर संपन्न हुआ, जहां क्षेत्र भर से बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पुरकाजी ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप गुर्जर, धमात गांव के सतेंद्र गुर्जर, नरेश पुंडीर, बोबिंदर कुमार, प्रवीण कुमार, राजकुमार सहित अनेक सम्मानित साथियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का कुशल संचालन चौधरी मनोज गुर्जर एवं सह संचालन सचिन रोशवाल गुर्जर ने किया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने समाज की एकता, संगठन और जागरूकता पर विशेष जोर दिया। मुख्य अतिथि चौधरी रविंद्र सिंह गुर्जर ने अपने ओजस्वी संबोधन में कहा कि समाज की असली ताकत उसकी एकजुटता में निहित है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे सही दिशा में आगे बढ़ें और समाज के हित में सक्रिय भूमिका निभाएं। साथ ही सभी को अंतरराष्ट्रीय गुर्जर दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर एडवोकेट मोहित गुर्जर, मनोज गुर्जर, तिलकराम गुर्जर, अमित गुर्जर, ओम सिंह गुर्जर, अक्षय गुर्जर, सचिन गुर्जर, चौधरी विनय गुर्जर, तनिष्क गुर्जर, तन्मय गुर्जर सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में गांववासियों ने चौधरी रविंद्र सिंह गुर्जर का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया, शॉल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *