जेडीयू छोड़ रालोद में शामिल हुए केसी त्यागी, जयंत चौधरी की मौजूदगी में ग्रहण की सदस्यता

नई दिल्ली। राजधानी स्थित मावलंकर हॉल में आज एक बड़े राजनीतिक घटनाक्रम के तहत केसी त्यागी ने जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के पूर्व मुख्य महासचिव एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से इस्तीफा देने के बाद Rashtriya Lok Dal (रालोद) की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्होंने यह सदस्यता रालोद प्रमुख एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की मौजूदगी में औपचारिक रूप से ली।

इस दौरान उनके पुत्र अमरीश त्यागी ने भी रालोद का दामन थामा। इसके अलावा उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री अशोक यादव सहित सैकड़ों समर्थकों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने इसे एक बड़े शक्ति प्रदर्शन का रूप दे दिया।

रालोद में शामिल होने के बाद केसी त्यागी ने अपने संबोधन में कहा कि उन्होंने यह फैसला देश, किसान और आम जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए लिया है। उन्होंने किसान नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी नीतियां आज भी प्रासंगिक हैं और किसानों के उत्थान का मार्ग दिखाती हैं। उन्होंने कहा कि रालोद उसी विचारधारा को आगे बढ़ा रही है, जिससे प्रेरित होकर वे पार्टी से जुड़े हैं।

वहीं जयंत चौधरी ने केसी त्यागी और उनके समर्थकों का स्वागत करते हुए कहा कि उनके जैसे अनुभवी और विचारशील नेता के पार्टी में आने से संगठन को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि रालोद किसान, युवा और रोजगार जैसे जमीनी मुद्दों पर लगातार काम कर रही है और आने वाले समय में पार्टी को और व्यापक जनसमर्थन मिलेगा।

कार्यक्रम में शामिल प्रमुख लोगों में वीरपाल मलिक,त्रिलोक त्यागी, विकास कादियान, संजय बिंदल, नितिन त्यागी, आभाष त्यागी, प्रशांत त्यागी, विनय त्यागी (बिट्टो), शांतनु, मनोज त्यागी, देवेंद्र प्रधान (रोजा जलालपुर), यतीश त्यागी, अवनीश निवाड़ी, जितेंद्र निवाड़ी, सतीश मित्तल (चेयरमैन), अभिषेक त्यागी, विनोद त्यागी, गौरव महलवाला, बिशन दिन्धर, प्रेमचंद त्यागी (डुहाई), राजकुमार त्यागी (मोरटा), कृपाल सिंह (डिग), खुशवाज अंसारी, देवपाल हरित, इमरान इलाही, तारिक प्रधान, नरेंद्र त्यागी (अच्छेगा), अनिल देव (केरल) व उनकी टीम, गगन त्यागी, विश्वबंधु सैनी, सुरेंद्र नागर, मुकुल प्रधान, हरेंद्र एडवोकेट, अभिषेक त्यागी (हापुड़), हरिराज प्रधान, अक्षय भाटी, जुनैद फरीदी, हिमांशु रेडरा, कुलदीप प्रधान, अवनीश हिसाली, योगेंद्र एडवोकेट, दुजेंद्र (बहादरपुर), मास्टर जगदेव, अशोक त्यागी (भादरपुर), अनिल त्यागी (नोएडा), संजय (नेहरू नगर), अमरीश त्यागी, मास्टर मीर सिंह, इंसाद पहलवान, तपेश चौधरी (शामली), पीताम्बर सिंह त्यागी, रणवीर सिंह डागर एडवोकेट, दिनेश कुमार अग्रवाल और शशांक त्यागी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

अंत में रालोद नेतृत्व ने विश्वास जताया कि नए साथियों के जुड़ने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी तथा जनहित के मुद्दों को और प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा। अब केसी त्यागी और उनके समर्थक रालोद के चुनाव चिन्ह ‘हैंडपंप’ के साथ सक्रिय राजनीति में नजर आएंगे।

#Delhi #RLD #KCTyagi #JayantChaudhary #ChaudharyCharanSingh #Politics #UPPolitics #AnujTyagiPost

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *