व्यापार मंडल युवा इकाई का विस्तार, आवेश चौधरी बने जिला अध्यक्ष
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की युवा जिला इकाई की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नई नियुक्तियों की घोषणा की गई। रेलवे रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि वरिष्ठ प्रांतीय महामंत्री नवीन मक्कड़ रहे, जबकि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने की। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राजकुमार कालरा और नगर महामंत्री मनीष बंसल ने संयुक्त रूप से किया।
बैठक के दौरान वरिष्ठ प्रांतीय महामंत्री नवीन मक्कड़ ने आवेश चौधरी को युवा जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया। साथ ही युवा इकाई में अन्य पदों पर भी व्यापारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
इस अवसर पर नवीन मक्कड़ ने कहा कि यह संगठन व्यापारियों का एक मजबूत और पुराना मंच है, जो प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल के मार्गदर्शन में प्रदेशभर में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। वहीं, जिला अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाते हुए कहा कि किसी भी व्यापारी को परेशानी होने पर संगठन तत्परता से उसकी आवाज उठाएगा।
नवनियुक्त युवा जिला अध्यक्ष आवेश चौधरी ने भी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह व्यापारियों के हितों की लड़ाई मजबूती से लड़ेंगे और शीघ्र ही अपनी पूरी कार्यकारिणी का गठन करेंगे।
नव नियुक्त पदाधिकारियों में नीरज चौधरी (युवा जिला महामंत्री), मनीष बालियान (युवा जिला उपाध्यक्ष), सुरेंद्र कुमार ढींगरा (विधिक प्रकोष्ठ युवा जिला अध्यक्ष), विशाल रॉयल (युवा जिला महामंत्री), विक्रांत शर्मा (युवा नगर अध्यक्ष, तहसील बुढाना), विपिन कुमार (युवा अध्यक्ष पचेंडा रोड बाजार), सचिन गोयल (युवा अध्यक्ष झांसी रानी बाजार), समीर सक्सेना (युवा नगर अध्यक्ष, विद्युत प्रकोष्ठ), हर्ष नेगी, पुरु कर्णवाल, शोभित धीमान (युवा नगर मंत्री), रितिक सिंह (युवा नगर उपाध्यक्ष), इंद्रजीत सिंह धवन व अमित राज (युवा नगर सचिव) शामिल हैं।
कार्यक्रम में जिला वरिष्ठ महामंत्री निखिल मित्तल, जिला कोषाध्यक्ष अमित गोयल, जिला उपाध्यक्ष संजीव संगम, नगर अध्यक्ष विकास अग्रवाल, जिला विधिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष कपिल कुमार, जिला सचिव पवन मित्तल और मनोज पाटिल सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
#Muzaffarnagar #BusinessNews #AnujTyagiPost

