जुझारू सपा नेता साजिद हसन को फिर से मिली जिला मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के जुझारू नेता और शानदार वक्ता के रूप में पहचान रखने वाले साजिद हसन को एक बार फिर समाजवादी पार्टी का जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट द्वारा घोषित जिला कार्यकारिणी में साजिद हसन को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पार्टी में लंबे समय से सक्रिय रहकर युवा राजनीति से लेकर विभिन्न पदों पर कार्य करने वाले साजिद हसन अपनी मजबूत आवाज और लेखनी के माध्यम से भी पार्टी की सेवा करते रहे हैं।

उन्हें पुनः जिला मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर सपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों में खुशी की लहर है और सभी ने उनका स्वागत करते हुए बधाई दी।
#Muzaffarnagar #SamajwadiParty #AnujTyagiPost ✊

