मुजफ्फरनगर: सभासद ऋतु त्यागी ने घर पर लगवाया स्मार्ट मीटर, लोगों से की इसे लगवाने की अपील
मुजफ्फरनगर में स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों में जागरूकता लगातार बढ़ रही है। इसी क्रम में नगर पालिका वार्ड संख्या-6 की सभासद ऋतु त्यागी ने अपने घर पर स्मार्ट मीटर लगवाकर लोगों को इसके प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।
स्मार्ट मीटर लगवाने के बाद सभासद ऋतु त्यागी ने अपने वार्ड के निवासियों से अपील की कि वे भी स्मार्ट मीटर लगवाएं और किसी भी तरह की अफवाह या भ्रम में न आएं। उन्होंने बताया कि स्मार्ट मीटर के माध्यम से उपभोक्ताओं को बिजली की खपत की सटीक जानकारी मिलती है, जिससे बिलिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहती है।
उन्होंने यह भी कहा कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ता घर बैठे ही आसानी से अपने बिजली बिल की जानकारी और भुगतान कर सकते हैं। यह व्यवस्था बिजली प्रबंधन को अधिक आधुनिक और सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
सभासद ऋतु त्यागी ने कहा कि स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को कई सुविधाएं मिलेंगी, इसलिए सभी लोगों को आगे आकर इसे अपनाना चाहिए और बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने में सहयोग करना चाहिए।

#Muzaffarnagar #SmartMeter #RituTyagi #UPNews
#AnujTyagiPost

