लखनऊ।
उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 7 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

प्रकाश बिंदु को गृह सचिव बनाया गया है।
लोकेश एम को सचिव पीडब्ल्यूडी की जिम्मेदारी दी गई है।
महेंद्र प्रसाद को विशेष सचिव समन्वय (पुनर्गठन) बनाया गया है।
मीना शर्मा को प्रमुख सचिव सार्वजनिक उद्यम विभाग नियुक्त किया गया है।
संजय कुमार को निदेशक प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी, लखनऊ बनाया गया है।
रघुवीर को विशेष सचिव दिव्यांगजन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं आशीष कुमार को विशेष सचिव धर्मार्थ कार्य विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसके साथ ही वह प्रबंध निदेशक पर्यटन निगम के पद पर भी बने रहेंगे।

#AnujTyagiPost

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *