छात्र सभा समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष आयुष चौधरी ने जैन कन्या पाठशाला डिग्री कॉलेज में अवैध फीस वसूली का मुद्दा उठाया

मुजफ्फरनगर। छात्र सभा समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष आयुष चौधरी ने जैन कन्या पाठशाला डिग्री कॉलेज में छात्रों से कथित अवैध फीस वसूली और गलत सूचना देने का आरोप लगाते हुए कॉलेज प्रशासन को शिकायत पत्र दिया है।

दिए गए पत्र में बताया गया है कि कॉलेज परिसर में स्थित एक कंप्यूटर दुकान द्वारा छात्रों का एक ग्रुप बनाकर उन्हें परीक्षा फॉर्म और फीस जमा कराने को लेकर भ्रामक जानकारी दी गई। आरोप है कि 7 मार्च 2026 को ग्रुप में सूचना दी गई कि एग्जाम फॉर्म आ गए हैं और 14 मार्च तक फीस व दस्तावेज कॉलेज में जमा करने होंगे। इसके साथ ही फीस की एक सूची भी जारी कर दी गई और छात्रों को बुलाकर फीस व दस्तावेज जमा कराने की बात कही गई।

आयुष चौधरी का कहना है कि इससे पहले भी छात्रों को ग्रुप के माध्यम से फॉर्म भरने और कागजात जमा कराने की सूचना दी गई थी, जबकि वास्तविकता में सरकार द्वारा यह सुविधा द्वितीय वर्ष की मेधावी छात्राओं को दी जानी है।

उन्होंने पत्र के माध्यम से कॉलेज प्रशासन से मांग की है कि छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कराई जाए और यदि किसी प्रकार की अवैध वसूली या भ्रामक सूचना दी गई है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। बताया गया कि जब शिकायत पत्र दिया गया, उस समय प्राचार्य कॉलेज में मौजूद नहीं थीं।

#AnujTyagiPost 📰

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *