उत्तर प्रदेश में कई आईपीएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने कई आईपीएस अधिकारियों के तबादले करते हुए नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार विभिन्न जिलों में तैनात पुलिस अधीक्षकों और अन्य अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी सूची के अनुसार ब्रजेश कुमार सिंह (IPS-2013) को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं से हटाकर पुलिस अधीक्षक लॉजिस्टिक्स, मुख्यालय लखनऊ बनाया गया है।

अनूप कुमार सिंह (IPS-2014) को पुलिस अधीक्षक फतेहपुर से सम्बद्ध मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, लखनऊ भेजा गया है।

अंकिता शर्मा (IPS-2018) को पुलिस अधीक्षक कासगंज से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं नियुक्त किया गया है।

अभिमन्यु मांगलिक (IPS-2018) को पुलिस अधीक्षक भदोही से पुलिस अधीक्षक फतेहपुर बनाया गया है।

ओम प्रकाश सिंह (IPS-2018) को पुलिस अधीक्षक लॉजिस्टिक्स, लखनऊ से पुलिस अधीक्षक कासगंज की जिम्मेदारी दी गई है।

अभिनव त्यागी (IPS-2019) को अपर पुलिस अधीक्षक नगर गोरखपुर से पुलिस अधीक्षक भदोही नियुक्त किया गया है।

वहीं पाटिल निमिष दशरथ (IPS-2020) को अपर पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद से अपर पुलिस अधीक्षक नगर गोरखपुर बनाया गया है।

#AnujTyagiPost

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *