कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार की पहल से बीजोपुरा गुर्जर प्रकरण सुलझा, दोनों पक्षों में हुआ समझौता

अनुज त्यागी

मुजफ्फरनगर। पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बीजोपुरा गुर्जर में होली के अवसर पर गुर्जर समाज के दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद उत्पन्न तनाव को शुक्रवार को सकारात्मक दिशा मिल गई। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के प्रयासों से दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से अपने मतभेद भुलाकर विवाद का सौहार्दपूर्ण समाधान कर लिया।

बताया गया कि होली के दौरान गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में कई लोग घायल हो गए थे। इस मामले में थाना छपार पुलिस द्वारा गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज किए जाने के बाद गांव में तनाव और मतभेद की स्थिति बन गई थी।

शुक्रवार को मंत्री अनिल कुमार के मुजफ्फरनगर स्थित आवास पर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों पक्षों के लोगों को बुलाकर मंत्री अनिल कुमार ने आपसी संवाद और समझदारी के साथ विवाद को समाप्त करने का प्रयास किया। मंत्री के प्रयासों और मार्गदर्शन के बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया और भविष्य में किसी भी प्रकार के विवाद से दूर रहने का आश्वासन दिया।

बैठक में दोनों पक्षों ने गांव में शांति, सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने का संकल्प लिया। उपस्थित लोगों ने मंत्री अनिल कुमार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से गांव में फिर से भाईचारे का माहौल बना है।

बैठक की अध्यक्षता बाबा रघुवर सिंह (सिकंदरपुर) ने की, जबकि संचालन साधु गुर्जर (अध्यक्ष, हिंदू संघर्ष समिति) ने किया।

इस अवसर पर चौधरी शंकर सिंह भोला (अध्यक्ष, तितावी गन्ना समिति), विनय मित्तल प्रतिनिधि कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, देशराज चौहान (जिला अध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद), पंकज त्यागी (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), चौधरी अनिल प्रधान छपरा, नरेश गुर्जर (चेयरमैन, बी-पैक्स), बालेश्वर सिंह आर्य (सिकंदरपुर), चौधरी चेतन सिंह “रिंकू” (चेयरमैन, गन्ना विकास परिषद रोहाना व ग्राम प्रधान सिसौना), चौधरी दौलत सिंह (पूर्व प्रधान, बीजोपुरा), चौधरी विनय कुमार (प्रधान, बीजोपुरा), चौधरी सतवीर सिंह (पूर्व प्रधान, बीजोपुरा), चौधरी नैदान सिंह, राजवीर सिंह, पंकज सिंह, श्यामवीर सिंह सहित सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे।

बैठक में मौजूद लोगों ने इसे क्षेत्र में सामाजिक समरसता और भाईचारे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

#AnujTyagiPost

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *