मीरापुर के पूर्व प्रत्याशी अरशद राणा की रोजा इफ्तार पार्टी में जुटे कई दलों के नेता व गणमान्य लोग

मुजफ्फरनगर। मीरापुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी और एआईएमआईएम नेता अरशद राणा द्वारा मेरठ रोड शहर के शाह टावर पर आयोजित रोजा इफ्तार पार्टी में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। कार्यक्रम में सभी ने एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद देते हुए आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।

 

इफ्तार कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, शहर काजी तनवीर आलम, बार काउंसिल अध्यक्ष प्रमोद त्यागी, समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष इलम सिंह गुर्जर, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हरेंद्र त्यागी, गाड़ा बिरादरी के सदर अनीस अहमद, अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष दिलशाद त्यागी, खालसा दल के प्रधान सतनाम सिंह हंसपाल और मीरापुर विधायक मिथलेश पाल सहित अनेक प्रमुख हस्तियां मौजूद रही

 

इसके अलावा गरीब की बेटी के फिल्म के अभिनेता विकास बालियान, विराज तोमर, समाजसेवी एसके बिट्टू, पैगाम-ए-इंसानियत के आसिफ राही, चरथावल के पूर्व विधायक के पुत्र अनीत चौधरी, कारी अबरार जमाल, पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता नवाजिश आलम, पश्चिम महासचिव इंतजार अंसारी, शहर अध्यक्ष खालिद मलिक, पूर्व जिलाध्यक्ष शारुल त्यागी, फरमान अब्बासी और वरिष्ठ पत्रकार आशीष सहित कई लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम में किसान संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह आलम, देहरादून से मुस्लिम संगठन के अध्यक्ष हाजी नईम, अक्की कुरैशी, फरहान कुरैशी, कुरैशी बिरादरी के सदर आदिल प्रधान, समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक प्रत्याशी हाजी लियाकत, सहारनपुर के आदिल, सादिक, बासिल, फुलास के प्रधान हसनैन शाह, अलर्ट के ब्यूरो चीफ सिकंदर गोड, डॉ. सफदर, तैयब, हाजी तस्लीम कुरैशी, शमशाद नेता, समाजसेवी इकराम कसार, हाजी ममनून कुरैशी, काजी मोहम्मद अहमद, हाजी जाहिद, जागीर, असवद, सोनू मिस्त्री, सैयद, शाह फैसल, हाजी मनोहर एडवोकेट, रागिब राणा, शहजाद सलमानी, हाजी सलीम, जटवाड़ा के प्रधान नवाब और मोहर्रम कसौली समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर आयोजक अरशद राणा ने सभी मेहमानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रमजान का महीना आपसी प्रेम, भाईचारे और इंसानियत का संदेश देता है। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी मेहमानों का धन्यवाद करते हुए कहा कि बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *