दिल्ली में तरुण खटीक की हत्या के विरोध में मुजफ्फरनगर में सर्व समाज द्वारा निकाला गया कैंडल मार्च
तरुण के हत्यारो के एनकाउंटर की मांग उठी
मुजफ्फरनगर- दिल्ली के उत्तम नगर में खटीक समाज के युवक तरुण खटीक की होली के दिन दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा निर्मम हत्या से दिल्ली ही नहीं पूरे देश के लोगों में रोष है। गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में खटीक समाज के लोगों के साथ सर्व समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए टाउन हॉल से तुलसी पार्क तक कैंडल मार्च निकाला और जोरदार नारेबाजी करते हुए एक सुर में तरुण खटीक के हत्यारे को फांसी की मांग की।
इस विरोध प्रदर्शन में कई हिंदू संगठन व खटीक समाज के संगठनो के पदाधिकारी गण शामिल रहे।
मुजफ्फरनगर में कई दर्जन हिंदू संगठनों के समूह हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक नरेंद्र पवार उर्फ साधु गुर्जर ने कहा कि होली के पर्व पर हमारे तरुण खटीक भाई की निर्मम हत्या जेहादियों ने की है, उसको लेकर पूरे हिंदू समाज में पूरे देश में आक्रोश है, आज जनपद मुजफ्फरनगर में सभी हिंदू समाज व हिंदू संगठनों ने उस हत्या के विरोध में श्रद्धांजलि दी है, हमारी सरकार से मांग है इस हत्याकांड में जो भी शामिल है उन पर सख्त से सख्त कार्यवाही हो, जब तक हमारे भाई को न्याय नहीं मिलेगा हिंदू समाज चुप बैठने वाला नहीं है, बुलडोजर की सिर्फ नाम मात्र की कार्रवाई की गई है ऐसे जिहादियों के मकान को पूरा ध्वस्त करने की जरूरत है।
नरेंद्र पवार
विरोध प्रदर्शन कैंडल मार्च को आयोजित करने वाले भाजपा जिला मंत्री सुधीर खटीक ने कहा कि दिल्ली के तरुण खटीक की हत्याकांड के विरोध में आज मुजफ्फरनगर में कैंडल मार्च निकाला गया है और श्रद्धांजलि सभा की गई है होली के दिन एक छोटी बच्ची ने पानी का गुब्बारा अपने ताऊ को मारा था जिससे कुछ पानी की बूंदे एक मुस्लिम महिला के ऊपर चली गई, परिवार द्वारा माफी भी मांगी गई लेकिन वह महिला काफी लोगों को लेकर आई और तरुण के परिवार पर हमला कर दिया गया, निर्ममता से तरुण की हत्या गई की गई, जिससे पूरे समाज में रोष है, हमारी मांग है हत्यारो को फांसी मिले, परिवार को आर्थिक मदद मिले और एक सरकारी नौकरी मिले।
सुधीर खटीक
भाजपा जिला मंत्री सुनील दर्शन खटीक ने कहा कि जिस प्रकार दिल्ली में तरुण खटीक की निर्ममता से हत्या की गई हैं, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी ने बुलडोजर चलवा कर आरोपियों का मकान गिरवाया है हम उनसे निवेदन करते हैं जिस प्रकार यूपी में अपराधियों में कानून का डर बैठा हुआ है, वँहा भी योगी मॉडल लागू करते हुए अपराधियों का एनकाउंटर किया जाए, जिससे एक मिसाल पेश हो और कोई अपराधी आगे इस तरह का कृत्य न कर पाए।
सुनील दर्शन
अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला अध्यक्ष देशराज गुर्जर ने कहा कि तरुण खटीक की हत्या पर मुजफ्फरनगर में पूरे हिंदू समाज ने अपना आक्रोश प्रकट किया है, हम सरकार से मांग करते हैं तरुण के हत्यारे को सख्त से सख्त सजा मिले।
देशराज चौहान
राष्ट्रीय खटीक समाज के अध्यक्ष विकास खटीक ने कहा कि दिल्ली में आतताइयों ने तरुण खटीक की हत्या की गई, दिल्ली में होली के दिन मात्र गुब्बारे की कुछ छिटे लगने से विवाद हुआ और तरुण के परिवार ने मुस्लिम परिवार से माफी भी मांग ली थी लेकिन उसके बाद भी तरुण को घेर कर जिहादी मानसिकता के लोगों ने पीट पीट कर मार दिया, इन जिहादियों के हौसले कितने बुलंद हैं।।

