बार अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने फीता काटकर किया अधिवक्ता चिराग बालियान व अधिवक्ता अनामिका के चैंबर का उद्घाटन

अनुज त्यागी

मुजफ्फरनगर। कचहरी परिसर में शुक्रवार को एक गरिमामय कार्यक्रम के बीच दिल्ली हाईकोर्ट के अधिवक्ता चिराग बालियान एवं अधिवक्ता अनामिका के नए चैंबर का विधिवत उद्घाटन किया गया। मुजफ्फरनगर कचहरी स्थित चैंबर नंबर C-22 का उद्घाटन मुजफ्फरनगर बार संघ के अध्यक्ष प्रमोद त्यागी तथा बार संघ के सचिव सुरेंद्र सिंह मलिक ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर कचहरी परिसर में बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे और दोनों अधिवक्ताओं को नए चैंबर की स्थापना पर शुभकामनाएँ दीं।

उद्घाटन समारोह के दौरान कचहरी परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में अधिवक्ताओं और गणमान्य लोगों ने चिराग बालियान और अनामिका को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल वकालती जीवन की कामना की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से चंद्रवीर सिंह निर्वाल, रमेश चंद्र आर्य, संजीव शर्मा, ओमकार जी, प्रवीण कुमार चावला, राहुल चौधरी, सानुज मलिक, असद जमा सहित सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का स्वागत अधिवक्ता चिराग बालियान एवं अधिवक्ता आनंद द्वारा किया गया।

उल्लेखनीय है कि अधिवक्ता चिराग बालियान शिक्षा के क्षेत्र में अत्यंत मेधावी रहे हैं। उन्होंने एमए एलएलबी की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी, लखनऊ से की और अपनी कक्षा में टॉप किया। इसके बाद उन्होंने एलएलएम की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा से पूरी की। संवैधानिक व्यवस्था, भारतीय दंड संहिता (IPC) तथा नए आपराधिक कानून बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) सहित विभिन्न कानूनी विषयों पर उनकी गहरी पकड़ और तीव्र बौद्धिक क्षमता के कारण वे दिल्ली हाईकोर्ट में एक प्रतिभाशाली और उभरते हुए अधिवक्ता के रूप में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं।

कानूनी मामलों में उनकी गहरी समझ के साथ-साथ उनका व्यवहार भी अत्यंत सौम्य और विनम्र माना जाता है। इसी कारण वे अधिवक्ताओं और मुवक्किलों के बीच विशेष रूप से लोकप्रिय हैं। उद्घाटन कार्यक्रम में मौजूद अधिवक्ताओं ने भी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि युवा अधिवक्ताओं का इस प्रकार आगे आना न्याय व्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत है।

इस अवसर पर अधिवक्ता चिराग बालियान ने बताया कि उनके बाबा स्वर्गीय चौधरी सुखपाल सिंह, जिन्हें कचहरी परिसर में लोग स्नेहपूर्वक “स्वामी जी” के नाम से जानते थे, अपने समय के प्रतिष्ठित और सम्मानित अधिवक्ता रहे। मूल रूप से कुटबा गांव से संबंध रखने वाले चौधरी सुखपाल सिंह गांव के दूसरे अधिवक्ता थे और उन्होंने वर्षों तक मुजफ्फरनगर कचहरी में अपनी सेवाएँ दीं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने ईमानदारी और समर्पण के साथ वकालत करते हुए समाज में विशेष सम्मान प्राप्त किया।

अपने बाबा की उसी विरासत को आगे बढ़ाते हुए अधिवक्ता चिराग बालियान ने निर्णय लिया है कि वे दिल्ली हाईकोर्ट में अपनी नियमित प्रैक्टिस के साथ-साथ प्रत्येक शुक्रवार और शनिवार को मुजफ्फरनगर कचहरी में भी बैठकर वकालत करेंगे। उन्होंने बताया कि इन दिनों में वे अपने बाबा की ऐतिहासिक सीट पर बैठकर लोगों को कानूनी सलाह और सेवाएँ प्रदान करेंगे।

उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य अपने बाबा द्वारा स्थापित सम्मान और विश्वास की परंपरा को बनाए रखना है तथा मुजफ्फरनगर और आसपास के क्षेत्र के लोगों को भी बेहतर कानूनी सेवाएँ उपलब्ध कराना है। उन्होंने विश्वास जताया कि स्थानीय अधिवक्ताओं के सहयोग और वरिष्ठों के मार्गदर्शन से वे इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे।

बताते चलें कि अधिवक्ता चिराग बालियान, फिल्म अभिनेता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं संपादक विकास बालियान के सुपुत्र हैं।

#AnujTyagiPost

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *