प्रशांत त्यागी बने उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षक संघ में संगठन विस्तार के तहत प्रशांत त्यागी को सहारनपुर जनपद का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके मनोनयन पर स्कूल संचालकों और संगठन से जुड़े लोगों में खुशी की लहर है।

प्रदेश संगठन मंत्री सुशील सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशांत त्यागी को सहारनपुर जनपद का जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने के साथ ही देवबंद तहसील का प्रभारी भी नियुक्त किया गया है। संगठन की प्रक्रिया के अनुसार अब उन्हें नियमों के तहत जिले की कार्यकारिणी का गठन कर उसकी संस्तुति लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय को भेजनी होगी।

बताया गया कि उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षक संघ प्रदेश का एक पंजीकृत (रजिस्टर्ड) संगठन है, जिसके अंतर्गत प्रदेश के हजारों स्कूल जुड़े हुए हैं। यह संगठन लगातार लखनऊ में स्कूलों की विभिन्न समस्याओं को लेकर आवाज उठाता रहा है और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

प्रदेश संगठन मंत्री सुशील सिन्हा ने कहा कि संगठन के नियमों के अनुसार जिला उपाध्यक्ष को पहले तहसील स्तर और फिर जिला स्तर की कार्यकारिणी का गठन करना होता है। इसके बाद पूरी प्रक्रिया की संस्तुति प्रदेश कार्यालय को भेजी जाती है।

उन्होंने बताया कि संगठन विस्तार की यह पूरी प्रक्रिया प्रदेश कार्यालय और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की निगरानी में संपन्न कराई जाएगी।

प्रशांत त्यागी के जिला उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर क्षेत्र के स्कूल संचालकों और संगठन के पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा।

#Saharanpur #Education #TeachersUnion #BreakingNews #AnujTyagiPost

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *