नसीरपुर प्रकरण में सांसद हरेंद्र मलिक पहुंचे दोनों परिवारों के बीच, भाईचारा बनाए रखने की अपील
मुजफ्फरनगर।
नसीरपुर प्रकरण को लेकर मुजफ्फरनगर के सांसद हरेंद्र मलिक दोनों परिवारों के बीच पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पूरे मामले की जानकारी ली और दोनों पक्षों से शांति व आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की।
सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि क्षेत्र में सौहार्द और भाईचारा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। किसी भी विवाद को आपसी समझदारी और बातचीत के माध्यम से सुलझाया जाना चाहिए।
मुलाकात के दौरान दोनों परिवारों के लोगों ने भी आपसी भाईचारा बनाए रखने और शांति बनाए रखने पर सहमति जताई।
इस दौरान तितावी से राजेंद्र सिंह, चौधरी प्रदीप सिंह, रविंद्र प्रधान तितावी, रोहित चौधरी, धनसैनी मदन सिंह, चौधरी बालेंद्र सिंह, शैलेंद्र कश्यप, अशोक वर्मा (पूर्व प्रधान) और रोहित बालियान कुटबी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

#Muzaffarnagar #HarendraMalik #Nasirpur #UttarPradesh #NewsUpdate #AnujTyagiPost

