मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष बने राशिद मलिक, समर्थकों में खुशी की लहर

मुज़फ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति और प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की संस्तुति पर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा ने संगठन का विस्तार करते हुए कई जिलों में नए जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्षों की नियुक्ति की है।

जारी सूची के अनुसार राशिद मलिक को मुज़फ्फरनगर का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राशिद मलिक को तीसरी बार यह जिम्मेदारी मिलने पर उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन में उनकी सक्रियता और मजबूत पकड़ का परिणाम बताया है।

इसके अलावा आगरा में जितेंद्र खटीक को जिलाध्यक्ष और सैयद जीशान अहमद को महानगर अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं हाथरस में नरेश कुमार दिवाकर को जिलाध्यक्ष तथा फर्रुखाबाद में शिवम पटेल को महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राशिद मलिक ने कहा कि वह पार्टी नेतृत्व के आभारी हैं और संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को अधिक से अधिक पार्टी से जोड़कर समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाया जाएगा।

#SamajwadiParty
#MulayamSinghYouthBrigade
#Muzaffarnagar
#AnujTyagiPost

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *