राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने तरुण खटीक को न्याय दिलाने की उठाई मांग, दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता से की मुलाकात

अनुज त्यागी

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री और मेरठ की हस्तिनापुर विधानसभा सीट से विधायक दिनेश खटीक ने दिवंगत तरुण खटीक के परिवार के साथ दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात कर दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की मांग की।


बता दे दिल्ली के उत्तम नगर (Uttam Nagar) इलाके के जेजे कॉलोनी क्षेत्र में 26 वर्षीय तरुण की पीट-पीटकर हत्या की गई है। यह घटना होली के दिन रंग के गुब्बारे को लेकर हुए विवाद के बाद हुई थी जिसमे एक मुस्लिम महिला के ऊपर गुब्बारे से रंग लग गया था, जिसके बाद इलाके में तनाव फैल गया और आरोपियों के घरों पर बुलडोजर जैसी सख्त कार्रवाई भी की गई

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पीड़ित परिवार को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार इस मामले को गंभीरता से देख रही है और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि चाहे अपराधी कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, कानून से बच नहीं पाएगा और उसे कड़ी सजा मिलेगी।

इस दौरान दिनेश खटीक ने कहा कि वे पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं और जब तक तरुण खटीक को न्याय नहीं मिल जाता, यह संघर्ष जारी रहेगा।

#JusticeForTarun
#DineshKhatik
#DelhiNews
#AnujTyagiPost

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *