ठाकुर पूर्ण सिंह व उनके परिवार पर पुलिस की एकतरफा कार्यवाही एक निंदनीय घटना–अमरीश राणा
असलम त्यागी |चरथावल
मुजफ्फरनगर जनपद के तितावी थाना क्षेत्र के गांव नसीरपुर में हुए विवाद और मारपीट के मामले में किसान मजदूर संगठन के अध्यक्ष ठाकुर पूर्ण सिंह और उनके परिवार के खिलाफ पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर सवाल उठने लगे हैं। इस प्रकरण को लेकर किसान एसोसिएशन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरीश राणा ने पुलिस की कार्रवाई को एकतरफा बताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
चरथावल विकास खंड क्षेत्र के गॉव बिरालसी निवासी एवं किसान स्वाभिमान एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरीश राणा का कहना है कि पुलिस ने बिना ठोस सबूत के ठाकुर पूर्ण सिंह और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई की है, जिससे समाज में आक्रोश फैल रहा है। उनका आरोप है कि पुलिस ने मामले की पूरी जांच किए बिना ही गिरफ्तारी की कार्रवाई कर दी, जो न्याय के सिद्धांतों के खिलाफ है।
इस मामले को लेकर राजपूत समाज के लोगों में भी नाराजगी देखने को मिल रही है। समाज के लोगों का कहना है कि वे ठाकुर पूर्ण सिंह और उनके परिवार के साथ खड़े हैं और उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए

