जनसेवा की मजबूत विरासत, विकास के लिए सक्रिय अनूप पांडेय

Anup Pandey भूमिहार क्षेत्र में भावी जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी के रूप में लगातार सक्रिय हैं। वे सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ-साथ आमजन के दुख-सुख में शामिल होकर जनसेवा का कार्य कर रहे हैं। युवाओं, किसानों और जरूरतमंद लोगों से उनका सीधा संवाद उनकी पहचान बनता जा रहा है।

अनूप पांडेय ऐसे परिवार से आते हैं जिसकी समाजसेवा और राजनीति में लंबी पृष्ठभूमि रही है। उनके बाबा Dinanath Pandey सिद्धार्थनगर की बांसी विधानसभा से विधायक रह चुके हैं। पांडेय परिवार को क्षेत्र में सेवा और जनहित के कार्यों के लिए जाना जाता है।

क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि विकास कार्यों को गति देने के लिए वे इस बार अनूप पांडेय को जिला पंचायत सदस्य के रूप में चुनाव मैदान में देखना चाहते हैं। वहीं अनूप पांडेय का कहना है कि यदि उन्हें अवसर मिला तो वे क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और युवाओं के रोजगार से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पारदर्शिता और जनसहभागिता के साथ क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

#Siddharthnagar #Bansi #AnujTyagiPost

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *