समाजसेवी मोईन त्यागी के सौजन्य से अफ्तार पार्टी का आयोजन, रोजेदारों ने मिलकर किया रोजा अफ्तार

असलम त्यागी|चरथावल

मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल कस्बे में कुटेसरा जाने वाले मार्ग पर स्थित नहर पुल के निकट सलमान त्यागी के कैफे पर सोमवार, 23 फरवरी 2026 को रमजान के पांचवें रोजे के अवसर पर भव्य अफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी एवं पत्रकार मोईन त्यागी के सौजन्य से किया गया।
अफ्तार पार्टी में क्षेत्र के दर्जनों रोजेदार नवयुवकों, समाजसेवियों और गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जैसे ही मग़रिब की अज़ान हुई, सभी रोजेदारों ने खजूर और पानी से रोजा खोला। इसके बाद नमाज अदा की गई और आपसी भाईचारे व सौहार्द के माहौल में अफ्तार किया गया।

कार्यक्रम के दौरान रमजान की पवित्रता, संयम और सामाजिक एकता पर भी चर्चा की गई। उपस्थित लोगों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और सद्भावना मजबूत होती है।

अफ्तार पार्टी में मुख्य रूप से ताबिश कुरेशी, प्रमुख समाजसेवी मोनू कुरैशी, खुर्रम त्यागी, चौधरी साकिब अल्वी, जावेद (ठेकेदार), अरमान त्यागी, अली भाई, आसिफ नेताजी, सभासद फ़िरोज़ अंसारी, सभासद आलम त्यागी, नासिर त्यागी तथा कैफे संचालक सलमान भाई सहित क्षेत्र के अनेक सम्मानित रोजेदार मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने देश में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की के लिए दुआ की तथा आयोजक मोईन त्यागी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *