चरथावल कस्बे के खुसरोपुर रोड पर एएनएम के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित

असलम त्यागी

मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल कस्बे के खुसरोपुर रोड स्थित डॉक्टर आदिल के आवास पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चरथावल में तैनात एएनएम श्रीमती इज्जत इलाही उर्फ बेबी के सम्मान में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में चरथावल विधायक पंकज मलिक शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान विधायक पंकज मलिक का स्वागत एएनएम श्रीमती इज्जत इलाही उर्फ बेबी, उनके पति डॉ. आदिल तथा नगर पंचायत अध्यक्ष मास्टर इस्लामुद्दीन द्वारा बुके भेंट कर किया गया।

कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। वक्ताओं ने एएनएम के सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण और स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

मुख्य अतिथि विधायक पंकज मलिक ने अपने संबोधन में कहा कि एएनएम स्वास्थ्य सेवाओं की एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं, जिनकी मेहनत और समर्पण से सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच पाती हैं। उन्होंने एएनएम श्रीमती इज्जत इलाही के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह के अंत में एएनएम को स्मृति चिन्ह व उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया और उनके सेवाकाल को याद करते हुए भावभीनी विदाई दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *