मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ बनी जनसुनवाई का प्रभावी मॉडल

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चलाया जा रहा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम प्रदेश में जनसुनवाई और जनसेवा का एक प्रभावी मॉडल बनकर उभरा है। इस अभिनव पहल के माध्यम से सरकार सीधे जनता के द्वार तक पहुंचकर उनकी समस्याओं के समाधान का प्रयास कर रही है।
इस अभियान के अंतर्गत अब तक प्रदेश के सभी 13 जनपदों में कुल 574 कैंप आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें से 12 कैंप आज आयोजित हुए। इन शिविरों के माध्यम से अब तक 4 लाख 55 हजार 790 लोगों ने प्रत्यक्ष रूप से सहभागिता की है।
कार्यक्रम के तहत अब तक 44,602 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 30,089 शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है। वहीं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत 64,155 आवेदन प्राप्त हुए हैं तथा 2,52,334 नागरिकों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ प्रदान किया गया है।
विशेष रूप से समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, पेंशन, स्वास्थ्य और स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं में बड़ी संख्या में पात्र लाभार्थियों को सहायता दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *