AnujTyagi


उत्तर प्रदेश में 22 आईपीएस अफसरों के तबादले, वरिष्ठ अधिकारियों के जिम्मेदारी बदले गए

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस में बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। राज्य सरकार ने 22 आईपीएस अधिकारियों के पदस्थापन और जिम्मेदारी में परिवर्तन किया है। इन तबादलों के तहत विभिन्न ज़ोन, रेंज, कमिश्नरेट और जिलों में वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

मुख्य तबादले इस प्रकार हैं:

  • सुजीत पांडे – डीजी फायर सर्विसेज
  • प्रवीण कुमार – एडीजी लखनऊ जोन
  • के एस इमानुएल – डीजीपी के जीएसओ
  • विनोद कुमार सिंह – आईजी पुलिस अकादमी मुरादाबाद
  • आलोक प्रियदर्शी – अपर पुलिस आयुक्त वाराणसी कमिश्नरेट
  • राजकरण नैय्यर – अपर पुलिस आयुक्त गाजियाबाद
  • सोमेन बर्मा – डीआईजी अयोध्या रेंज
  • संकल्प शर्मा – संयुक्त पुलिस आयुक्त कानपुर कमिश्नरेट
  • विपिन टाडा – संयुक्त पुलिस आयुक्त कानपुर कमिश्नरेट
  • अभिषेक यादव – डीआईजी एटीएस लखनऊ
  • आशीष तिवारी – डीआईजी टेक्निकल सर्विसेज लखनऊ
  • प्रताप गोपेंद्र यादव – डीआईजी यूपी पुलिस मुख्यालय लखनऊ
  • कुंवर अनुपम सिंह – एसपी जौनपुर
  • ख्याति गर्ग – एसपी लखीमपुर खीरी
  • यशवीर सिंह – एसपी बस्ती
  • चारू निगम – एसपी सुल्तानपुर
  • अभिनंदन – एसएसपी सहारनपुर
  • कौस्तुभ – एसएसपी गोरखपुर
  • अविनाश पांडे – एसएसपी मेरठ
  • अपर्णा रजत कौशिक – एसपी मिर्जापुर
  • रवि कुमार – एसपी रायबरेली
  • सुकृति माधव – एसपी पीलीभीत
  • सर्वानन टी – एसपी अमेठी
  • अनुकृति – अपर पुलिस उपायुक्त नोएडा कमिश्नरेट

इन तबादलों के माध्यम से पुलिस विभाग का संगठन और कार्यक्षमता बेहतर बनाने का प्रयास किया गया है। अधिकारियों को उनके नए पदों पर कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *