Anuj Tyagi


योगी आदित्यनाथ से मुलाकात में धर्मेंद्र मलिक ने मोरना चीनी मिल के आधुनिकीकरण पर जताया आभार, उठाए पश्चिमी यूपी के मुद्दे

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने आज 04 फरवरी 2025 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर जनपद मुजफ्फरनगर के मोरना क्षेत्र में स्थित दी गंगा किसान सहकारी चीनी मिल लिमिटेड मोरना के आधुनिकीकरण और क्षमता विस्तार हेतु कैबिनेट द्वारा लिए गए ऐतिहासिक निर्णय के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर धर्मेंद्र मलिक ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित किया। इनमें मेरठ मेडिकल कॉलेज को पीजीआई घोषित करने, जनपद स्तर पर मुकदमों की ई–फाइलिंग सुविधा लागू करने, औद्योगिक इकाइयों द्वारा RDF के नाम पर नगर पालिका ठोस अपशिष्ट जलाए जाने से उत्पन्न वायु प्रदूषण और इससे जुड़े जनस्वास्थ्य के संकट, रियल टाइम खतौनी में सुधार, नामों की त्रुटि सुधार और राजस्व संहिता की धारा 24 के दुरुपयोग जैसे विषय शामिल थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन सभी मुद्दों के समाधान हेतु आश्वासन दिया और कहा कि किसानों एवं आम जनता के हितों को प्राथमिकता दी जाएगी।

धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि यह मुलाकात क्षेत्र के लाखों गन्ना किसानों और स्थानीय जनता के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी और सरकार की जनहितकारी नीतियों को साकार करेगी।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *