एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी गिरोह के 4 शातिर गिरफ्तार, अवैध शस्त्र व नगदी बरामद
असलम त्यागी
मुज़फ्फरनगर जनपद के थाना मीरापुर पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने वाले चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 8 एटीएम कार्ड, 10,200 रुपये नगदी, आई-20 कार और अवैध शस्त्र व कारतूस बरामद किए।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 17 दिसंबर 2025 को वादिया सृष्टि नामक महिला मीरापुर बस स्टैंड स्थित एटीएम से पैसे निकालने गई थी। तभी अज्ञात व्यक्ति ने उसके एटीएम कार्ड को बदलकर कुल 13,500 रुपये निकाल लिए। महिला की तहरीर के आधार पर 03 फरवरी 2026 को FIR दर्ज की गई थी।
गिरफ्तार अभियुक्तों और आपराधिक इतिहास
नीटू पुत्र नरेश, बुद्धा खेड़ा, मुजफ्फरनगर – कुल 23 मुकदमे दर्ज है प्रमुख धाराएँ: 379, 411, 420, 465, 468, 471, 66D IT Act, 3/25 आयुध अधिनियम
विकास पुत्र नानू, हनुमान चौक, मुजफ्फरनगर – कुल 6 मुकदमे दर्ज़ है प्रमुख धाराएँ: 120B, 34, 392, 411, 379, 411, 303(2), 318(4), 317(2), 3/25 आयुध अधिनियम
अरुण कुमार पुत्र केहर सिंह, उत्तराखण्ड कालोनी, सहारनपुर – कुल 4 मुकदमे दर्ज़ है
प्रमुख धाराएँ: 379, 411, 420, 467, 468, 471, 303(2), 318(4), 317(2), 3/25 आयुध अधिनियम
बिजेंद्र पुत्र केहर सिंह, उत्तराखण्ड कालोनी, सहारनपुर – कुल 2 मुकदमे
प्रमुख धाराएँ: 303(2), 318(4), 317(2), 3/25 आयुध अधिनियम
बरामदगी का विवरण
1 तमंचा 315 बोर व 2 जिन्दा कारतूस (नीटू से)
1 नाजायज चाकू (अरुण से)
8 एटीएम कार्ड
1 आई-20 कार (HR26CA0171)
कुल नगदी ₹10,200
पुलिस टीम, थाना मीरापुर के उ0नि0 मोहित कुमार, योगेश तेवतिया, है0का0 जितेन्द्र सिंह, का0 सचिन कुमार, पवन कुमार और राजकुमार के नेतृत्व में कार्रवाई कर रही है। आरोपियों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।


