Anuj Tyagi
मेरठ में राज्य मंत्री दिनेश खटीक का बयान: पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर हो रहा अत्याचार, चुनाव में फर्जी वोट की शिकायत
मेरठ। राज्य मंत्री और पश्चिम बंगाल के बैरकपुर प्रभारी दिनेश खटीक ने पश्चिम बंगाल की स्थिति पर तीखा बयान दिया। उन्होंने कहा कि वहाँ हिंदू समाज पर अत्याचार हो रहा है और चुनाव में मुस्लिम बांग्लादेशी वोटरों को लाकर फर्जी वोट डलवाए जा रहे हैं।
दिनेश खटीक ने आरोप लगाया कि टीएमसी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव आयोग में तांडव कर रहे हैं, जबकि उनके लिए केवल सनातनियों की वोटें मायने रखती हैं, लेकिन पाकिस्तान और बांग्लादेश के मुस्लिमों के लिए ख्याल रखा जाता है।
उन्होंने कहा कि हिंदू बहन-बेटियों के साथ बंगाल में छेड़छाड़ और बदतमीजी होती है। खटीक ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में इस बार भाजपा पश्चिम बंगाल में सरकार बनाएगी।
राज्य मंत्री ने 107 बंगाली परिवारों के विस्थापन का भी उदाहरण दिया और बताया कि सीएम योगी के नेतृत्व में पूर्वी पाकिस्तान से आए बंगाली परिवारों को उचित व्यवस्था में स्थानांतरित किया गया, जबकि पूर्व की सरकारों ने इस दिशा में कोई ध्यान नहीं दिया।
खटीक ने आगे कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं का नरसंहार और सनातन धर्म से जुड़े लोगों की हत्या हो रही है, और विपक्षी दल इन मुद्दों पर चुप रहकर तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं।

