चरथावल के तालाब में फंसा पहाड़े का बच्चा, पुलिस व ग्रामीणों की सूझबूझ से सुरक्षित रेस्क्यू

स्थानीय लोगों ने बिना देर किए घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस कर्मी राहुल गिरी और ताजेंद्र धामा तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से तत्परता दिखाते हुए रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
रेस्क्यू के दौरान नदीम नामक एक साहसी युवक ने बिना अपनी जान की परवाह किए तालाब के ठंडे पानी में उतरकर अहम भूमिका निभाई। काफी मशक्कत के बाद पहाड़े के बच्चे को सुरक्षित तालाब से बाहर निकाल लिया गया।
इस दौरान पुलिस कर्मी राहुल गिरी व ताजेंद्र धामा, पशु प्रेमी सन्नी पंजाबी सहित अन्य स्थानीय लोग भी मौके पर मौजूद रहे। रेस्क्यू अभियान के दौरान किसी प्रकार की कोई क्षति नहीं हुई। इसके बाद पहाड़े के बच्चे को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और स्थानीय लोगों की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। इस मानवीय प्रयास की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।


