Anuj Tyagi
सतीश गुर्जर को फिर मिली समाजवादी पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता सतीश गुर्जर को एक बार फिर समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, मुजफ्फरनगर का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी डॉ. राजपाल कश्यप द्वारा किया गया।
ग्राम धमात निवासी सतीश गुर्जर इससे पूर्व भी इसी पद सहित पार्टी के अन्य महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। वे लंबे समय से समाजवादी पार्टी की सक्रिय राजनीति से जुड़े रहे हैं और जनपद में संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी निरंतर भागीदारी रही है।
लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डॉ. राजपाल कश्यप ने उन्हें मनोनयन पत्र सौंपा। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी प्रदेश सचिव विनय पाल, सपा नेता साजिद हसन, अब्दुल्ला राणा, समाजवादी महिला सभा प्रदेश सचिव अनिता कश्यप, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. नरेश विश्वकर्मा तथा सपा नेत्री दीप्ति पाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
मनोनयन के बाद सतीश गुर्जर ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।

