समाजवादी छात्र सभा में वंशराज चौहान बने प्रदेश सचिव, संगठन को मिलेगी नई मजबूती
मुज़फ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के छात्र संगठन समाजवादी छात्र सभा में जनपद मुज़फ्फरनगर के वंशराज चौहान को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति एवं प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की संस्तुति पर बंजराज चौहान पुत्र राजकमल सिंह, निवासी ग्राम ताजपुर, जनपद मुज़फ्फरनगर को समाजवादी छात्र सभा की राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव नामित किया गया है।

इस संबंध में समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विनीत कुशवाहा द्वारा मनोनयन पत्र जारी किया गया। मनोनयन पत्र में आशा व्यक्त की गई है कि वंशराज चौहान समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे तथा छात्र सभा संगठन को और अधिक मजबूती एवं गतिशीलता प्रदान करेंगे।

वंशराज चौहान की नियुक्ति पर समाजवादी पार्टी व छात्र संगठनों से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि संगठन में युवाओं को जिम्मेदारी मिलने से समाजवादी छात्र सभा को नई ऊर्जा मिलेगी और आगामी समय में पार्टी की छात्र राजनीति और अधिक सशक्त होगी।
AnujTyagiPost 8171660000

