घने कोहरे के कारण हरिद्वार–लक्सर हाईवे पर हादसा, दो गंभीर घायल

जनपद हरिद्वार के लक्सर स्टेट हाईवे पर घने कोहरे के चलते बड़ा सड़क हादसा हो गया। श्री सीमेंट प्लांट के पास सड़क किनारे खड़े खराब ट्रक से एक तेज रफ्तार ऑटो कार टकरा गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

कम दृश्यता और तेज गति के कारण हुए इस हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में वाहन चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत नजदीकी निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, कोहरे के मौसम को देखते हुए हाईवे पर चल रहे वाहन चालकों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *