Oplus_16908288
असलम त्यागी
मुज़फ्फरनगर जनपद के चरथावल में मंगलवार को थाना प्रभारी सत्य नारायण दहिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाते हुए कस्बे के मुख्य मार्ग से अवैध अतिक्रमण हटवाया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक राजेश शर्मा, कॉन्स्टेबल राहुल गिरी, ताजेन्द धामा सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस ने अतिक्रमण करने वालों को सख्त चेतावनी भी दी।चरथावल का यह मार्ग मुज़फ्फरनगर को थाना भवन से जोड़ता है, जिस पर लंबे समय से अवैध अतिक्रमण के चलते जाम की स्थिति बनी रहती है। स्थानीय लोगों के अनुसार इसी मार्ग पर पूर्व में कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं।

प्रशासन द्वारा कई बार अतिक्रमण हटाए जाने के बावजूद फल–सब्ज़ी ठेला, ई- रिक्शा संचालक, फुटपाथ दुकानदार और अन्य व्यापारी कुछ दिनों बाद पुनः कब्जा जमाने लगते हैं, जिससे समस्या लगातार बनी रहती है।

कस्बे के गणमान्य लोगों का कहना है कि चरथावल में फल व सब्ज़ी विक्रेताओं के लिए स्थायी बाज़ार का निर्धारण होना चाहिए। इससे न केवल अतिक्रमण पर रोक लगेगी बल्कि जाम और दुर्घटनाओं से भी राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *