चरथावल थाने में रविदास जयंती को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न

असलम त्यागी

मुजफ्फरनगर: आगामी 1 फरवरी को आयोजित होने जा रही शिरोमणि संत रविदास जयंती को लेकर चरथावल थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीओ सदर रवि शंकर मिश्रा ने की। इस दौरान थाना प्रभारी सत्यनारायण दहिया, आयोजन समिति के पदाधिकारी, डीजे संचालक एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सीओ रवि शंकर मिश्रा ने जयंती पर निकलने वाले कार्यक्रमों के दौरान पूरी शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जुलूस या समारोह के दौरान किसी भी प्रकार के अश्लील गीत डीजे पर नहीं बजेंगे और न ही कार्यक्रम स्थल पर शराब का सेवन किया जाएगा। उन्होंने आयोजकों से निर्धारित समय पर कार्यक्रम को संपन्न कराने व पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

थाना प्रभारी सत्यनारायण दहिया ने भी लोगों से शांति व सौहार्द के साथ नियमों का पालन करते हुए जयंती आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *