पैरालंपिक विजेता प्रीति पाल को अखिलेश यादव ने किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर।
जिले की बेटी, पैरा एथलेटिक्स में अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता प्रीति पाल को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में सम्मानित किया। प्रीति पाल ने विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप (जापान) और पैरालंपिक खेलों में कांस्य पदक सहित कई उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्हें अर्जुन पुरस्कार और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

सम्मान समारोह में अखिलेश यादव ने कहा कि देश की बेटियां लगातार नए रिकॉर्ड बना रही हैं। उन्होंने प्रीति पाल और उनके परिजनों को बधाई देते हुए भविष्य में और ऊंचाइयां छूने की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, सपा प्रदेश सचिव विनय पाल, सपा नेता अब्दुल्ला राणा, साजिद हसन, कुंवर देवेंद्र सिंह, डॉ. नरेश विश्वकर्मा, दीप्ति पाल, अनिता कश्यप सहित कई सपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

