राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर एसपी अपराध इन्दु सिद्धार्थ ने पुलिस कर्मियों को दिलाई शपथ
मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ ने अपने कार्यालय में उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को शपथ दिलाई। इस दौरान लोकतंत्र में आस्था रखते हुए स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा बनाए रखने तथा निर्भीक होकर मताधिकार का प्रयोग करने का संकल्प दिलाया गया।
इसी क्रम में जनपद के सभी थानों व कार्यालयों में भी संबंधित अधिकारियों द्वारा पुलिस कर्मियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई गई।


