अनुज त्यागी

मां ने दो मासूम बच्चों संग खाया ज़हर, तीनों की मौत से गांव में मातम

सहारनपुर के गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव बलियाखेड़ी से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां 30 वर्षीय मनीता ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे तीनों की मौत हो गई। मृत बच्चों में 6 वर्षीय बेटी नित्या और 4 वर्षीय बेटा कार्तिक शामिल हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना बृहस्पतिवार रात करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि ससुराल में किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद मनीता दोनों बच्चों को लेकर घर से कुछ दूरी/एक कमरे में चली गई, जहां उसने पहले बच्चों को ज़हर दिया और फिर खुद भी जहरीला पदार्थ खा लिया।

कुछ ही देर में तीनों की हालत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए। परिजनों और आसपास के लोगों को जब घटना की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान पहले मनीता और उसकी बेटी नित्या की मौत हो गई, जबकि कुछ समय बाद बेटे कार्तिक ने भी दम तोड़ दिया।

घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कर रही है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *