भाजपा युवा नेता परवेज त्यागी ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र कश्यप को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएँ
असलम त्यागी
मुज़फ्फरनगर जनपद के विकास खण्ड चरथावल क्षेत्र के ग्राम पंचायत चौकड़ा निवासी युवा एवं सक्रिय भाजपा नेता परवेज त्यागी ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र कश्यप के जन्मदिन की शुभकामनाई उनके मुज़फ्फरनगर स्थित आवास पर पहुँचकर शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान परवेज त्यागी ने बुके भेंट करते हुए मंत्री नरेंद्र कश्यप के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा लगातार जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहने की कामना की। मुलाक़ात के समय मंत्री नरेंद्र कश्यप ने आत्मीयता के साथ उनका स्वागत किया और जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए परवेज त्यागी का आभार व्यक्त किया।
बैठक के दौरान मंत्री नरेंद्र कश्यप और परवेज त्यागी के बीच संगठनात्मक कार्यों, पार्टी की आगामी राजनीतिक रणनीतियों, अल्पसंख्यक समाज से जुड़े मुद्दों तथा क्षेत्रीय गतिविधियों पर भी चर्चा हुई। परवेज त्यागी ने वर्तमान में पार्टी द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों और अभियानों के प्रति अपने अनुभव और कार्य क्षेत्र की जानकारी मंत्री के समक्ष प्रस्तुत की।
मंत्री नरेंद्र कश्यप ने परवेज त्यागी की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि जिला स्तर पर संगठन में उनकी सक्रियता और युवा नेतृत्व पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है। मंत्री ने उन्हें भविष्य में और अधिक सफलता हासिल करने तथा संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने इस दौरान परवेज त्यागी को सार्वजनिक जीवन में संतुलन, अनुशासन और निरंतरता की आवश्यकता पर भी बल दिया।
इस मुलाक़ात को लेकर चौकड़ा ग्राम पंचायत सहित चरथावल क्षेत्र में तथा स्थानीय राजनीतिक कार्यकर्ताओं के बीच सकारात्मक चर्चा देखने को मिली। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे उत्साहवर्धक और प्रेरक बताया। वहीं स्थानीय स्तर पर इसे युवा नेतृत्व के सशक्तिकरण के रूप में भी देखा जा रहा है।

