किसानों के लंबित मामलों को लेकर “किसान स्वाभिमान एसोसिएशन” द्वारा 19 जनवरी को डीडीसी कार्यालय मुजफ्फरनगर मे धरना व ज्ञापन प्रस्तावित

असलम त्यागी

मुजफ्फरनगर जनपद के विकासखंड चरथावल के मोजा बिरालसा में नक्सा-23 के आवंटन के बाद चकों की पेमाइश का कार्य चल रहा है, लेकिन किसानों के आपसी समझौतों से संबंधित मामलों का समय से निस्तारण न होने पर किसानों में रोष व्याप्त है। किसानों का आरोप है कि डीडीसी चकबंदी कार्यालय मुजफ्फरनगर द्वारा सहमति आधारित कई प्रकरणों को अब तक अंतिम रूप नहीं दिया गया है।
जानकारी के अनुसार राजपाल सिंह, दिनेश, अमित, अनीता सहित कई किसानों के मामले लंबे समय से लंबित पड़े हुए हैं। किसानों का कहना है कि रज़ामंदी आधारित प्रकरणों का भी निस्तारण न होने से उन्हें आर्थिक एवं तकनीकी कार्यों में बाधा का सामना करना पड़ रहा है।
इसी मुद्दे को लेकर किसान 19 जनवरी 2026 (सोमवार) को डीडीसी चकबंदी कार्यालय, मुजफ्फरनगर में धरना व ज्ञापन कार्यक्रम करेंगे। यह कार्यक्रम किसानों के लंबित मामलों के निस्तारण की मांग को लेकर किसान स्वाभिमान एसोसिएशन द्वारा आयोजित किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *