Oplus_16908288

चरथावल देहात में सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों का हंगामा, सहमति बनने के बाद कार्य जल्द पूरा करने का आश्वासन

असलम त्यागी 

मुज़फ्फरनगर जनपद के चरथावल देहात क्षेत्र के लडवा मार्ग पर सड़क के निर्माण कार्य में हो रही देरी के खिलाफ शुक्रवार 9 जनवरी 2026 को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने मौके पर एकत्र होकर सड़क निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराने की मांग की और कार्य में हो रही देरी पर नाराजगी जताई।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण शुरू हुए दो सप्ताह बीत चुके हैं, लेकिन अधूरे कार्य के चलते आवागमन में भारी समस्या उत्पन्न हो रही है। टूटी सडक व सडक पर पड़े पत्थरों के कारण रोजाना लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छात्रों, मरीजों और बुजुर्गों को सबसे अधिक दिक्कतें झेलनी पड़ रही है , सडक पर पड़े पत्थरों के कारण कई लोग हादसे का शिकार होने से घायल हो गए हैं

विरोध की सूचना मिलते ही चरथावल नगर पंचायत चेयरमैन मास्टर इस्लामउद्दीन, देहात ग्राम प्रधान इसरार साबरी, सड़क निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदार और विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों और अधिकारियों के बीच लगभग आधे घंटे तक बातचीत चली। इस दौरान ग्रामीणों ने सडक निर्माण से पहले नालियां बनाने की मांग रखी वही अधिकारी पहले सडक निर्माण कार्य करने और बाद मे नालियां बनाने की बात कर रहे हैं

इस दौरान ग्रामीणों ने कार्य में देरी के लिए ग्राम प्रधान इसरार साबरी को जिम्मेदार ठहराते हुए आरोप लगाया कि जानबूझकर निर्माण में बाधा डाली गई। इस पर ग्राम प्रधान ने आरोपों का खंडन किया और कहा कि निर्माण कार्य विभागीय स्तर पर निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुसार चल रहा है। ठेकेदार व संबंधित विभाग ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि सड़क का कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *