बघरा को मिला विकास का तोहफा, वर्षों पुरानी शौचालय की मांग हुई पूरी
मुज़फ्फरनगर। कस्बा बघरा के लिए यह दिन ऐतिहासिक बन गया, जब वर्षों से लंबित सार्वजनिक शौचालय की मांग आखिरकार पूरी हुई। ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने क्षेत्रवासियों की इस मूलभूत समस्या को गंभीरता से लेते हुए सामुदायिक शौचालय का उद्घाटन कराया। आज़ादी के बाद से ही कस्बा बघरा में सार्वजनिक शौचालय का अभाव था, जिसके कारण खासकर महिलाओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए त्वरित निर्णय लिया और इस लंबे समय से चली आ रही मांग को धरातल पर उतारने का कार्य किया। यह पहल न केवल स्वच्छता की दिशा में एक बड़ा कदम है, बल्कि महिलाओं की गरिमा, सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया सराहनीय निर्णय भी है। उनके इस प्रयास को क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में मील का पत्थर माना जा रहा है।
उद्घाटन अवसर पर बघरा मंडल अध्यक्ष रोबिन कश्यप, हरसोली मंडल अध्यक्ष अमित चौधरी, पिन्ना प्रधान रामू चौधरी, बघरा प्रधान प्रवीण सैनी, सदपुरा प्रधान नीरज कश्यप, अलीपुर कलां प्रधान अरुण चौधरी, सहोंजनी जाटान प्रधान विपिन चौधरी सहित बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए इस जनहितकारी कार्य की सराहना की।

