Anuj Tyagi
सरधना में किसान शक्ति का प्रदर्शन, चौधरी रविंद्र सिंह गुर्जर बोले—किसानों के हक की लड़ाई और तेज होगी
मेरठ जनपद की तहसील सरधना के नगला राठी गांव में किसान एकता का भव्य नजारा देखने को मिला। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मेरठ, सुशील प्रधान के आवास पर राष्ट्रीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रविंद्र सिंह गुर्जर के आगमन पर ढोल-नगाड़ों, फूलमालाओं और नारों के साथ जोरदार स्वागत किया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रविंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि राष्ट्रीय किसान यूनियन किसानों के सम्मान, अधिकार और हक की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ रही है। संगठन का लक्ष्य है कि हर किसान की आवाज शासन-प्रशासन तक पहुंचे और किसी भी किसान के साथ अन्याय न होने दिया जाए।

राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी ओमपाल आर्य ने कहा कि आज किसानों को संगठित रहने की सबसे अधिक आवश्यकता है। राष्ट्रीय किसान यूनियन देशभर में किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठा रही है और आने वाले समय में आंदोलन को और धार दी जाएगी।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी रामफल सिंह गुर्जर ने कहा कि किसान एकता ही सबसे बड़ी ताकत है। संगठन किसानों के हक में हर संघर्ष के लिए तैयार है और किसी भी कीमत पर किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
नरेश पाल, जिला अध्यक्ष मुजफ्फरनगर ने कहा कि चौधरी रविंद्र सिंह गुर्जर के नेतृत्व में संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसान एकजुट होकर अपनी मांगों को मजबूती से रख रहे हैं।
सुशील प्रधान, जिला अध्यक्ष मेरठ ने कार्यक्रम में आए सभी किसान भाइयों का आभार जताते हुए कहा कि मेरठ जनपद में संगठन को गांव-गांव तक मजबूत किया जाएगा और किसानों की हर समस्या के समाधान के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

कार्यक्रम में चौधरी हरेंद्र सिंह गुर्जर, राजू मोतला, मनीष मोतला, सुमित टिटोडा, अतुल, नीरज, आशीष (नगला राठी), राजवीर विधूड़ी, रोहतास खारी, चांदसमंद, परविंदर गुर्जर, तेजल्हेड़ा, प्रमोद मंत्री (तेजल्हेड़ा) सहित सैकड़ों किसान व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
यह आयोजन किसान एकता, संगठन की मजबूती और सामाजिक समरसता का प्रतीक बनकर उभरा और पूरे क्षेत्र में इसकी चर्चा रही।

