एसपी सिटी आईपीएस सत्यनारायण प्रजापत ने चलाया ‘नो हेलमेट–नो हाईवे’ अभियान, दोपहिया चालकों को किया जागरूक
जनपद मुजफ्फरनगर में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार को मुज़फ्फरनगर पुलिस ने ‘नो हेलमेट–नो हाईवे’ अभियान चलाया गया। अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत एवं सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के. मिश्रा ने हाईवे पर दोपहिया वाहन चालकों को रोककर हेलमेट पहनने व यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया।

इस दौरान हेलमेट पहनकर वाहन चला रहे चालकों की पुलिस अधिकारियों द्वारा प्रशंसा की गई और उन्हें सुरक्षित यातायात के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने बताया कि हेलमेट का प्रयोग न केवल कानूनी अनिवार्यता है, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में जान बचाने का सबसे प्रभावी उपाय भी है।
मुजफ्फरनगर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे अपनी तथा दूसरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात नियमों का पूर्ण पालन करें, दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें, निर्धारित गति सीमा का पालन करें और जिम्मेदार नागरिक बनकर सुरक्षित यातायात में सहयोग करें।

