एसडीएम अपूर्वा यादव ने किया मतदाता पंजीकरण अभियान का शुभारंभ
मुजफ्फरनगर। तहसील बुढ़ाना क्षेत्र की विधानसभा बुढ़ाना में एसडीएम बुढ़ाना अपूर्वा यादव द्वारा राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान नए मतदाताओं को जोड़ने की प्रक्रिया और पात्रता से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई।
एसडीएम अपूर्वा यादव ने 01 जनवरी 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर फॉर्म 6 भरवाकर अभियान की विधिवत शुरुआत की गई तथा मतदाता बनने की अर्हताओं पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम में फॉर्म 6, 7 व 8 भरने एवं जमा करने की प्रक्रिया को सरल रूप में समझाते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके विद्यार्थियों द्वारा घोषणा पत्र सहित फॉर्म 6 भरे गए और व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से सभी को मतदाता बनने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
इस मौके पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, बीएलओ, कॉलेज के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

