कवरेज के दौरान पत्रकार से अभद्रता का मामला गरमाया, कचरा माफियाओं के खिलाफ कोतवाली में तहरीर
मुजफ्फरनगर। बीबीपुर पुलिस चौकी के पास आरडीएफ के नाम पर आए कचरे के ट्रक को रोकने के दौरान कचरा माफियाओं के द्वारा कवरेज कर रहे पत्रकारों से अभद्रता करते हुए कूड़े से भरे ट्रक को जबरन ले जाने का प्रयास किया। हंगामे के बीच पुलिस ने ट्रक को मंसूरपुर थाने खड़ा कर दिया गया। बाद में पीड़ित पत्रकार शिवम जांगिड़ ने ट्रक को जबरन चढ़ाने के प्रयास और मोबाइल छीनने का आरोप लगाते हुए नई मंडी कोतवाली में तहरीर दी है।
भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक के नेतृत्व में किसानों ने बीबीपुर पुलिस चौकी के पास कचरे से भरे ट्रक को रोक लिया था। इसी दौरान सूचना मिलते ही मीडिया कर्मी वहां आ गए। वीडियो कवरेज के दौरान कचरा माफियाओ ने मीडिया कर्मी शिवम से अभद्रता करते हुए उसकी आईडी छीनने का प्रयास किया। इसी बीच किसान नेता धर्मेंद्र मलिक ने वहां आकर स्थिति को संभाल लिया। मलिक ने कहा कि गुंडागर्दी के बल पर आरडीएफ के नाम पर कचरा लाया जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस दौरान राकेश शर्मा,प्रवेश मलिक, दीपक वत्स,समर पुंडीर,अंकित मित्तल,वरुण शर्मा,संदीप रंजन,गोपी सैनी,नवनीत शर्मा, अनुज त्यागी,शिवम जांगिड़,सहित दर्जन भर पत्रकार मौजूद रहे।।

