Anuj Tyagi


सांसद हरेंद्र मलिक की मौजूदगी में सहारनपुर के गागलहेड़ी में SIR समीक्षा बैठक, संगठन मजबूती और मतदाता सूची पर जोर

सहारनपुर।
जनपद सहारनपुर के गागलहेड़ी स्थित निशा गार्डन में SIR की बूथ समीक्षा एवं प्रशिक्षण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रभारी के रूप में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक शामिल हुए और संगठनात्मक गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक में SIR सह प्रभारी प्रो. भुवन जोशी, विधायक आशु मलिक, जिला अध्यक्ष अब्दुल वाहिद सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, BLA साथी, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान संगठन को और मजबूत करने, बूथ स्तर पर चल रहे कार्यों की समीक्षा तथा आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेष रूप से मतदाता सूची को सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि अधिक से अधिक पात्र नागरिकों के नए वोट बनवाए जाएं और जो मतदाता सूची से छूट गए हैं, उनके नाम समय रहते जुड़वाए जाएं, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और मजबूत किया जा सके।

सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि संगठन की असली ताकत बूथ स्तर पर किए गए कार्यों से तय होती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और BLA साथियों से एकजुट होकर जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ काम करने का आह्वान किया।

बैठक के आयोजक विधायक आशु मलिक ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं, BLA साथियों, जनप्रतिनिधियों और आम जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जिस अनुशासन, गंभीरता और एकजुटता के साथ यह बूथ समीक्षा बैठक संपन्न हुई, वह संगठन की मजबूती और समाजवादी विचारधारा के प्रति कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।


विधायक आशु मलिक ने सांसद हरेंद्र मलिक और प्रो. भुवन जोशी के मार्गदर्शन के लिए विशेष धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके अनुभव और दिशा-निर्देशन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार हुआ है।

बैठक सकारात्मक माहौल में संपन्न हुई और सभी ने संगठन को मजबूत करने तथा लोकतंत्र और जनअधिकारों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *