शाहपुर के संत चावरा स्कूल में वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम’ धूमधाम से संपन्न

मुज़फ्फरनगर। शाहपुर क्षेत्र की अग्रणी शिक्षण संस्था संत चावरा स्कूल में आज वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम’ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि फादर डेविस वरायिलन, विद्यालय के प्रधानाचार्य जॉर्ज मैथ्यू एवं प्रबंधक फादर जॉर्ज द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया।

कार्यक्रम में ग्राम शोरो के प्रधान करण सिंह बालियान, प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष सैनी, वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम पाल , युवा भाजपा नेता नवदीप मित्तल, डॉ. गौरव सैनी व पंडित श्याम किशोर ने विद्यालय के शैक्षिक योगदान की सराहना करते हुए बच्चों को देश का भविष्य बताया।

वार्षिकोत्सव में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय की ओर से मुख्य अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। अंत में प्रधानाचार्य जॉर्ज मैथ्यू व प्रबंधक फादर जॉर्ज ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *