Anuj Tyagi


वोट बचाने और भाईचारे को मजबूत करने का मिशन समाजवादी पार्टी का: राकेश शर्मा

हर पात्र मतदाता के अधिकार की रक्षा के लिए मजबूती से संघर्ष करेगी सपा: बॉबी त्यागी

मुजफ्फरनगर।
समाजवादी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे एसआईआर (SIR) समीक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत सदर विधानसभा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन रुड़की रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में किया गया। कार्यक्रम में सपा राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा एवं सपा महानगर अध्यक्ष बॉबी त्यागी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट ने की, जबकि संचालन सपा नेता मास्टर अल्ताफ मशल द्वारा किया गया।

सपा के नि० जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने जानकारी देते हुए बताया कि समाजवादी पार्टी द्वारा जनपद की सभी विधानसभाओं में एसआईआर समीक्षा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि मतदाताओं को जागरूक कर उनके अधिकारों की रक्षा की जा सके।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सपा राष्ट्रीय महासचिव एवं मुजफ्फरनगर लोकसभा सांसद हरेंद्र सिंह मलिक तथा एसआईआर अभियान के सपा प्रभारी एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. भुवन जोशी ने कहा कि भाजपा की शह पर चुनाव आयोग द्वारा चलाया जा रहा एसआईआर अभियान आम मतदाताओं को परेशान करने वाला साबित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह अभियान विशेष रूप से पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) मतदाताओं के वोट काटने की साजिश का हिस्सा है। समाजवादी पार्टी किसी भी कीमत पर पात्र मतदाताओं के वोट की चोरी नहीं होने देगी और इसके लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी।

सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट एवं सपा राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि जिन मतदाताओं ने फॉर्म ‘ए’ और ‘बी’ सही ढंग से भरे हैं, उन्हें दस्तावेज़ प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी नहीं किया जा सकता। यदि किसी मतदाता को गलत तरीके से नोटिस देकर उत्पीड़न किया गया तो समाजवादी पार्टी उसके साथ मजबूती से खड़ी होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सपा हर उस व्यक्ति की लड़ाई लड़ेगी, चाहे वह किसी भी जाति या धर्म का क्यों न हो।

सपा महानगर अध्यक्ष बॉबी त्यागी, सपा नेता साजिद हसन, सोमपाल सिंह कोरी एवं डॉ. अविनाश कपिल ने कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे सपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता के मूल मुद्दों—शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, नौकरी, आरक्षण और संविधान के अनुसार न्याय—पर पूरी तरह विफल रही है और अब जनता को एसआईआर जैसे मुद्दों में उलझाकर भाईचारे को तोड़ने का प्रयास कर रही है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सपा प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर, वसी अंसारी एडवोकेट, असद पाशा, सभासद वाजिद मलिक, शाहिद आलम, सुंदर सिंह, शहजाद चीकू, नदीम खान, अब्दुल सत्तार मंसूरी, हसीब राणा, दर्शन सिंह, चौधरी विकिल गोल्डी अहलावत, धर्मेंद्र सिंह नीटू, शिक्षक सभा प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र पाल, इमलाक प्रधान, सपा नेत्री प्रभा यादव, रमेशचंद शर्मा, यशपाल सिंह चौधरी, ब्राह्मण महासभा जिलाध्यक्ष सुभाष गौतम, समाजसेवी भारत भूषण, गौहर सिद्दीकी, मास्टर इसरार, सुमित पंवार बारी, डॉ. इसरार अल्वी, पवन पाल, नावेद रंगरेज, रेशु शर्मा, आशीष त्यागी सहित अनेक वक्ताओं ने अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में सपा नेता अनस खान, दुर्गेश पाल, नदीम मलिक, मीर हसन, लोकेंद्र कुमार, डॉ. नूर हसन सलमानी, मुकेश वशिष्ठ, जॉनी अरोरा, फैज खान, आमिर जट, दिलशाद कुरैशी, सरदार तरनजीत सिंह, सलीम अंसारी, हुसैन राणा, फैसल राणा एडवोकेट, शाहिद अब्बासी सहित सैकड़ों की संख्या में सपा कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *