बुढ़ाना तहसील में एसडीएम कार्यालय पर जन सुनवाई का आयोजन

मुजफ्फरनगर जनपद की बुढ़ाना तहसील स्थित एसडीएम कार्यालय में जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जन सुनवाई के दौरान उपजिलाधिकारी बुढ़ाना अपूर्वा यादव ने क्षेत्र से आए फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं।

जन सुनवाई में राजस्व, भूमि विवाद, पेंशन, आवास, प्रमाण पत्र सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। एसडीएम अपूर्वा यादव ने कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया, जबकि शेष प्रकरणों में संबंधित विभागीय अधिकारियों को शीघ्र एवं निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए।

एसडीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जन समस्याओं का समयबद्ध समाधान शासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने फरियादियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।

जन सुनवाई के दौरान तहसील स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *